हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान जालंधर जिले के नूरमहल स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचकर संस्थान के संस्थापक एवं प्रमुख दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने संस्थान में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि संत-महापुरुष समाज को सत्य, सेवा, आध्यात्मिकता और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। उनके विचार समाज में सद्भाव, संस्कार और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

नायब सिंह सैनी ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता, मानव सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की तथा उनके साथ संवाद किया।

Related Posts