मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो गया है, चर्चा है बीजेपी ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में जॉर्ज कुरियन को फिर से मौका नहीं दिया. यही वजह है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रेस रिलीज में बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने PM मोदी के कहने पर उनका इस्तीफा स्वीकार किया है।
जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद भी संभाल रहे थे. 21 जून को उनका कार्यकाल खत्म हुआ था बतादे कुरियन केरल में भाजपा के सीनियर नेताओं में से एक है माना जा रहा है केरल विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीद के मुताबित प्रदर्शन न करने की वजह से उन्हें फिर से मौका नही मिला। केंद्रिय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल खत्म हो चुका है। रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा सांसद थे। BJP ने रवनीत सिंह बिट्टू को भी अतरिक्त कार्यकाल नही दिया लेकिन वो अभी बने हुए है।


