मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर गुरुवार सुबह अज्ञात हम/लावरों ने ताब/ड़तोड़ फाय/रिंग की । जिसके बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली, पोस्ट में कहा गया है “यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था, इसको हमने पहले भी समझाया था की इससे दूर रहो ये हमारा दुश्म/न है”
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मौजूद ’24HS फिटनेस दिल्ली’ नाम से सिंगर गुरु रंधावा का जिम है। जिस पर फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है स्थानिय लोगो ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
वही शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई है कि बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, जिम के शीशे पर कुछ राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। लोकल और जिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है और उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। आरोपियों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


