नई दिल्ली, 24 जून 2026:  भारत की प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग सेवा जियोसावन  ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर ‘म्यूजिक प्रोफाइल’ लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी संगीत पसंद को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और उसे दूसरों के साथ साझा भी कर सकेंगे।

यह फीचर यूजर्स की सुनने की आदतों के आधार पर उनकी अलग ‘म्यूजिक पर्सोना’ (Music Persona) तैयार करेगा। इसके अनुसार उन्हें पंजाबी मुरीद (Punjabi Murid), बॉलीवुड भक्त (Bollywood Bhakt), हिप हॉप हसलर (Hip Hop Hustler) और तेलुगु अभिमानी (Telugu Abhimani) जैसे विशेष बैज दिए जाएंगे।

फीचर के तहत यूजर्स को सुने गए गानों की संख्या, नए कलाकारों की खोज और बनाई गई प्लेलिस्ट के आधार पर अलग-अलग प्रमुख माइलस्टोन हासिल होंगे। साथ ही उन्हें अपनी पसंदीदा संगीत शैली, मूड, सबसे अधिक सुने गए गानों और पसंदीदा कलाकारों की जानकारी भी मिलेगी। जियोसावन हर सप्ताह और हर महीने उनकी संगीत पसंद की झलक भी उपलब्ध कराएगा। इससे यूजर्स समय के साथ अपनी बदलती संगीत पसंद को आसानी से समझ सकेंगे।

यूजर्स अपने म्यूजिक प्रोफाइल पर अपना स्टेटस अपडेट कर सकेंगे और अपने पसंदीदा कलाकारों को भी दर्शा सकेंगे। इसके अलावा, उन्हें अपने पसंदीदा कलाकारों के नए रिलीज़ सीधे अपनी पर्सनल लाइब्रेरी में देखने की सुविधा मिलेगी।

इस फीचर के तहत यूजर्स अपना एक यूनिक हैंडल भी बना सकेंगे। इसके जरिए वे अपनी सार्वजनिक प्रोफाइल तैयार कर सकेंगे, जिसमें अपनी पसंदीदा प्लेलिस्ट, कलाकारों और संगीत पसंद को साझा किया जा सकेगा। इससे म्यूजिक स्ट्रीमिंग का अनुभव पहले से अधिक व्यक्तिगत और अभिव्यक्तिपूर्ण बन जाएगा।

यह फीचर एंड्रॉयड, आईओएस और वेब प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर्स इसे ऐप के लाइब्रेरी सेक्शन में, जबकि आईओएस यूजर्स प्रोफाइल सेक्शन में जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Posts