पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनिंदिता मित्रा ने संगरूर जिले के दिड़बा और मोगा जिले के निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी टीमों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत चल रहे घर-घर गणना (House to House Enumeration) चरण में गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) का 100% डिजिटाइजेशन निर्धारित समय-सीमा से पहले पूरा करने पर बधाई दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO), निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (AERO) तथा बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी प्रतिबद्धता और मिशन मोड में किए गए कार्य का परिणाम है।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के सभी जिले निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पंजाब के उन मतदाताओं से भी अपील की, जिन्होंने अभी तक अपने गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) को जमा नहीं कराए हैं, वे जल्द से जल्द ऐसा करें ताकि उनके नाम मतदाता सूची के प्रारूप (Draft Electoral Roll) में शामिल किए जा सकें।

Related Posts