देश भर में धूम मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर देश भर के युवा जागरुक हो गए है और दिल्ली के साथ ही अब यह मुद्दा देशव्यापी भी बन गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके जो अभी अमेरिका में रह रहें है उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम पर एक विडियों जारी किया उन्होने कहा “अब वक्त आ गया है कि हम सब एक साथ आएं संविधान के रास्ते पर चलते हुए अपनी बात रखें और केंद्रिय शिक्षा मंत्री धमेंर्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करें । अगर हम मिलकर बोलेंगे तो सरकार को सुनना ही पड़ेगा।
उन्होने कहा 6 जून को भारत लौटकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे उनकी मांग है कि परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर जिनसे लाखों छात्र परेशान हुए है उसको लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. वजह है परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियां, जिनसे लाखों छात्र परेशान हैं.
समर्थकों, छात्रों और युवाओं को अभियान में शामिल होने की अपील
उन्होंने कहा कि 6 जून, शनिवार की सुबह वो दिल्ली पहुंचेंगे. उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि वो एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करें. इसके बाद सब मिलकर अपने संदेश में उन्होंने समर्थकों, छात्रों और युवाओं से इस अभियान में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएंगे तो सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देना होगा
अभिजीत दिपके ने यह भी कहा कि उनके परिवार के कुछ लोगों को आशंका है कि उन्हें दिल्ली पहुंचने पर हिरासत में लिया जा सकता है, लेकिन उन्हें भारतीय लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित होगा अंत में उन्होने कहा कि वे विदेश में नौकरी कर सकते थे लेकिन देश और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर भारत लौटने का फैसला लिया है।


