सोशल मीडिया की सबसे फेमस कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आज दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन हो रहा है. युवाओं के मुद्दो को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई पार्टी का मानना है देश के युवा बढ़ी अनियमितताओं से जूझ रहें है जिसपर सरकार का जरा सा भी ध्यान नही है।
CJP ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से सुबह दिल्ली पहुंच गए और आते ही समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन संविधान की मर्यादा में रहकर होगा. अभिजित दीपके ने लोगों से किताब और तिरंगा लेकर आने की अपील की ।कुछ दिनों पहले अभिजीत ने सोशल मीडिया पर देश के ज्यादें से ज्यादें लोगो को आदोलन में शामिल होने की अपील की थी।
इस प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा NEET, CUET, CBSE और SSC GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियां और पेपर लीक हैं. CJP लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.अब इस आंदोलन में एंटरटेनमेंट जगत के सितारों भी देश के युवाओं के साथ खड़े हैं. वहीं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी सपोर्ट किया है.
कॉकरोच जनता पार्टी का यह प्रदर्शन उसका पहला बड़ा ऑन-ग्राउंड आंदोलन माना जा रहा है. देश के करोड़ों छात्रों का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है और सरकार जवाबदेही से बच रही है। CJP समर्थक ‘पीसफुल प्रोटेस्ट’ और ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगा रहे हैं.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दिपके ने कहा, ‘देश का युवा अब डरेगा नहीं, लड़ाई लड़ेगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘कॉकरोच डरते भी नहीं हैं और वो कभी मरते भी नहीं.’ दिपके के इस बयान के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों ने जोरदार नारेबाजी की.


