कल यानि 21 जून को नीट पेपर की पुर्नपरिक्षा की तैयारी हो रही है । देशभऱ में छात्रों NEET पेपर लीक परीक्षा के कारण कई छात्रों ने जिदंगी से मुहं मोह लिया और मौत को गले लगा लिया अब पीडित छात्रों के आवाज को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)  ने उठाया है और  देशभऱ में इसको लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।अभिजीत ने 6 जून को ही जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट किया था। उनकी मांग है केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।

CJP ने अब तक पुणे, लखनऊ, अमृतसर, हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर और नागपुर में प्रदर्शन कर चुकी है।

शुक्रवार को दीपके ने  पीएम मोदी को पत्र लिखकर सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है।

उन्होंने लिखा कि देश का माहौल युवाओं के जीवन और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। रीएग्जाम होने के बावजूद स्टूडेंट्स के सुसाइ़ड नहीं रुके हैं और सरकार को असल समस्या पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों और अभिभावकों में निराशा और बढ़ सकती है।

Related Posts