आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश के प्रधानमंत्री मोदी पर कड़ा तंज कसा और सोशल मिडिया पर अपने बयान में 8 जून,10 जून और 11 जून को हुए अमेरिकी हमले से भारतीय क्रूज जहाजों में मारे गए तीन भारतीयों पर दुख जताते हुए कहा ..
“आज आप फ्रांस में ट्रंप से मिल रहे हैं। कृपया तीन भारतीयों की हत्या पर उनके सामने हमारा कड़ा विरोध और गुस्सा ज़ाहिर करें। ट्रंप के सामने डटकर खड़े होने का साहस दिखाएं। आपने न तो कोई ट्वीट किया और न ही दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की। भारत को एक मज़बूत प्रधानमंत्री की ज़रूरत है। कृपया आज साहस दिखाएं। केजरीवाल ने कहा पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति को किस बात के लिए धन्यवाद दे रहे हैं—क्या उन हमलों के लिए जिनमें भारतीय नाविकों की जान चली गई इसलिए।
नीट पेपर लीक पर उन्होने कहा मोदी सरकार की पेपर लीक रोकने की नीयत ही नहीं है। इसलिए इस तरह के बेतुके कदम उठाये जा रहे हैं। सेना के जहाज़ों से पेपर ट्रांसपोर्ट करना, टेलीग्राम बंद करना। क्या इन कदमों से पेपर लीक बंद होंगे? बिल्कुल नहीं।
पेपर लीक का धंधा अरबों का धंधा है। पैसा टॉप तक जाता है। पेपर लीक बंद कर दिए तो MLA/MP ख़रीदने के पैसे कहाँ से आयेंगे ?”


