उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आज पेश किया जा रहा है, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना राज्य का 10वां बजट पेश कर रहे है। बतादें यह बजट योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है। 2027 चुनाव से पहले यह बजट सरकार की लोकप्रियता बढ़ा सकता है। वही यूपी बजट 2026 को लेकर पूरे प्रदेश की नजरें हैं।
योगी सरकार का यह बजट यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। सुरेश खन्ना लगातार छठी बार यूपी विधानसभा में बजट पेश करने वाले प्रदेश के पहले वित्त मंत्री बन गए हैं। उन्होंने 9.12 लाख हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय एक लाख 20 हजार हो गई है.
वित्त मंत्री ने बजट में खास तौर पर महिलाओं और युवाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के लिए कई योजनाएं चला रही है और इस बजट में इन्हें और मजबूत किया जाएगा। वहीं युवाओं के लिए रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप और खेलकूद के क्षेत्र में नए अवसर पैदा किए जाएंगे। वित्त मंत्री ने बताया कि यूपी ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित है, पूरे भारत में बनने वाले कुल मोबाइल फोन का 65 फीसदी हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहा है।
सुरेश खन्ना ने किया ऐलान
सुरेश खन्ना ने कहा कि किसान हमेशा से योगी सरकार की प्राथमिकता रहे हैं।
इस बजट में भी कृषि, सिंचाई, बीज, खाद और किसान कल्याण की योजनाओं पर अच्छा खासा ध्यान दिया गया है।
योगी सरकार में 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है
मजदूर वर्ग के लिए बेहतर सुविधाएं, न्यूनतम मजदूरी में सुधार और सामाजिक सुरक्षा की बात कही गई है।
जेवर एयरपोर्ट के लिए 5 करोड़ का रनवे का ऐलान किया है
लड़कियों को शादी के लिए 1 लाख मिलेंगे
AI योजनाओं के लिए 225 करोड़ का जिक्र किया है
फलाइ वोर के लिए 1500 करोड़ का ऐलान किया
यूपी IT हब बनेगा
यूपी में 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा
यूपी में लेबर अड्डों के निर्माण का ऐलान


