संसद में बहस  के बाद आखिरकार महिला आरक्षण बिल पास हो गया। कल देर रात करीब डेढ़ बजें तक महिला आरक्षण बिल पर चर्चा चली वही संसद में इस पर खूब जमकर बहस हुई

संसद में जारी विशेष सत्र के बीच देश में महिला आरक्षण अधिनियम 2023, जिसमें विधायिकाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है को लागू कर दिया गया है.

कानून मंत्रालय की ओर से इस संबंध में गुरुवार को सरकारी नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

संसद का विशेष सत्र शुक्रवार को भी जारी रहेंगा। बतादें गुरुवार को लोकसभा में 3 दिन के विशेष सत्र की शुरुआत हुई

इस कड़ी में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण नारी शक्ति अभिनंदन अधिनियम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सरकार ने महिलाओं के लिए 33% सीट आरक्षित करने वाला कानून लागू कर दिया है।

इससे महिलाओं को राजनीति में  भागीदारी करने का ज्यादा मौका मिलेगा।

कल संसद में पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि हम नारी को उसका हक दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने शुरू में ही कहा था कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें देश की आधी आबादी से जुड़ी इतनी महत्वपूर्ण, राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिला है।

हम सांसदों को इस महत्वपूर्ण अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।

 

 

Related Posts