अगर हाल ही में आपके एंड्रॉइड स्मार्टफोन की कॉलिंग स्क्रीन अचानक अलग दिखने लगी है तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। दरअसल, यह बदलाव Google Phone ऐप में आए नए Material 3 Expressive अपडेट की वजह से हुआ है, जिसने ऐप को और भी आकर्षक और आसान बना दिया है।
कॉल रिसीव करने का नया तरीका
पहले तक कॉल रिसीव या रिजेक्ट करने के लिए आपको ऊपर या नीचे स्वाइप करना पड़ता था। लेकिन अब गूगल ने इसमें बदलाव कर दिया है।
-
अब कॉल अटेंड करने या रिजेक्ट करने के लिए आपको हॉरिजॉन्टल (आड़े) स्वाइप करना होगा।
-
इसका फायदा यह है कि जेब में रखे फोन पर गलती से कॉल कटने या उठने की संभावना काफी कम हो जाएगी।
-
अगर आप पुराना तरीका पसंद करते हैं तो सेटिंग में जाकर टैप-टू-आंसर मोड भी चुन सकते हैं।
कॉन्टैक्ट्स का नया लेआउट
इस अपडेट की एक और खासियत है कि अब आपके फेवरेट और हालिया कॉन्टैक्ट्स एक ही टैब में दिखाई देंगे। इसमें:
-
पसंदीदा कॉन्टैक्ट्स सबसे ऊपर दिखेंगे
-
और उसके ठीक नीचे आपकी हाल की कॉल हिस्ट्री
क्यों किया गया ये बदलाव?
Google का कहना है कि यह अपडेट फोन यूज़ करने के अनुभव को आसान, सुरक्षित और ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए है। नए डिज़ाइन से न केवल फोन और तरोताज़ा लगता है, बल्कि यूजर्स को कॉलिंग और कॉन्टैक्ट मैनेजमेंट का काम भी जल्दी और सहज तरीके से हो जाता है।

