अमेरिका और ईरान के अस्थाई सीजफायर लागू होने के बाद भी अभी भी कई मुद्दो को लेकर दोनो देशों में बहस जारी है अमेरीका की होमुर्ज स्ट्रेट पर जारी नाकेबंदी को लेकर ईरान ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रही तो होर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा। ईरान ने ट्रम्प के कई दावों को गलत बताया। होर्मुज स्ट्रेट फिलहाल सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला है और आवाजाही सामान्य है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप के दावे को लेकर चेतावनी दिया उन्होने कहा होर्मुज खुला रहेगा या बंद होगा और इसके नियम क्या होंगे, यह जमीनी हालात तय करेंगे, न कि सोशल मीडिया पर किए गए दावे। अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट फिलहाल सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला है और आवाजाही सामान्य है।
वही ट्रंप ईरान के यूरेनियम को लेकर लगातार दावे पर दावे किए जा रहें है उन्होने कहा कि अमेरिका किसी भी हालात में ईरान से एनरिच्ड यूरेनियमस हासिल करेगा। इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर बुधवार तक ईरान के साथ कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ, तो मौजूदा सीजफायर खत्म किया जा सकता है।
ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद अब दोनो देशों में शांति वार्ता हो सकती है लेकिन इन दावों को कारण कही ना कहा बातचीत अटकती दिख रही है। वही इजरायल और लेबनान में जारी 10 दिनों का सीजफायर होने से लेबनान के रहने वालों में खुशी नजर आ रही है। लोग अपने घऱों में वापस लौटने लगें है।
रिर्पोट के मुताबित अमेरिका और ईरान की टीमें सोमवार को फिर से पाकिस्तान में बातचीत कर सकती हैं। हालांकि दोनों पक्षों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

