उत्तराखंड के जिन छात्रों ने 10 वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी आज उनके मेहनत का फल आ गया है । आज सुबह 10 बजे उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। यूके बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर देखा जा सकता है। छात्र अपने रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 92.10 प्रतिशत रहा। बालिकाएं 96.07 फीसदी और बालकों का पास प्रतिशत 88.03 रहा। बाजी मारने वालों में हाईस्कूल में रामनगर नैनीताल के अक्षत गोपाल ने 98.20 फीसदी अंकों के साथ पूरे राज्य में टॉपर रहे।
इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का कुल परीक्षा परिणाम 85.11% रहा। बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता 98 फीसदी अंक के साथ टॉपर रहे। 12वीं में जिलावार प्रदर्शन में बागेश्वर 94.81 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) रामनगर स्थिति कार्यलय से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नतीजे जारी किए।
स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स यूके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in के माध्यम से क्लास 10th और क्लास 12th का रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
10 वीं में अक्षय़ गोपाल ने बाजी मारी
हाईस्कूल में रामनगर एमपी इंटर कालेज के छात्र अक्षय गोपाल ने टॉप किया है. 98.20 अंकों के साथ अक्षय ने टॉप किया
वही चमोली में तृप्ति डिमरी ने जिला टाप किया.
पीएम श्री राजकीय आर्दश बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ की छात्रा ने 95.20 % अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया.
बागेश्वर के रहने वाले योगेश जोशी ने 97.8 % अंक प्राप्त किया है।
12 वीं में गीतिका पंत ने बाजी मारी
इंटरमीडिएट में बागेश्वर की छात्रा गीतिका पंत ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले और घर में खुशी की लहर है.

