अमेरिका ईरान में जारी सीजफायर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे बढ़ाया है, अमेरिका, पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ा रहा है। हालांकि यह कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है उन्होंने यह नहीं कहा । ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा- ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा है। उसके पास पैसों की कमी हो रही है, इसलिए तुरंत होर्मुज स्ट्रेट खोलना चाहता है।
इसके साथ उन्होंने दावा किया कि नाकेबंदी की वजह से ईरान को रोज करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। ईरान की सेना और पुलिस को समय पर वेतन नहीं मिल रहा और देश के अंदर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान में इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ट्रंप ने कहा ऐसे वक्त में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने उनसे ईरान पर कुछ समय तक हमले रोकने की अपील की, ताकि ईरान को साझा प्रस्ताव तैयार करने का वक्त मिल सके।
आज इस्लामाबाद में दोनो देशों की दूसरी पाली की बातचीत होने वाली थी जिस पर ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा है कि नाकेबंदी हटने के बाद ही अमेरिका से बातचीत हो सकती है।
वही ट्रम्प किसी भी किमत पर ईरान के बंदरगाहो से नाकेबंदी को हटाने के लिए तैयार नही है इस पर ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान की अपील को मानते हुए उन्होंने अमेरिकी सेना को फिलहाल हमला रोकने का आदेश दिया है। सेना को पूरी तरह तैयार रहने को भी कहा गया है। इस दौरान ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए नाकेबंदी (ब्लॉकेड) जारी रहेगी।

