अयोध्या स्थित राम मंदिर में करोडो रुपए की चढ़ावा चो/री से जुड़े मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से गुरुवार रात आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अब सभी आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की तहरीर पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव तथा मनीष कुमार यादव नामक व्यक्तियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के मामले पर सियासत तेज हो गई है.  आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने श्री राम मंदिर जमीन खरीद में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले के सबूत एसआईटी को सौंप दिए।  इस बीच राम मंदिर में लोगों द्वारा दान किए गए सोने-चांदी के आभूषणों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने भी बड़ा सवाल खड़ा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना द्वारा दान की गई 4 किलो चांदी की ईंट के गायब होने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.”

संजय राउत ने आगे लिखा, “उद्धव ठाकरे ने हजारों शिवसैनिकों और संतों की मौजूदगी में खुले मन से 1 करोड़ रुपये और पवित्र चांदी की ईंट दान की थी. फिर भी सालों बाद भी ट्रस्ट से कोई रसीद या अपडेट नहीं मिला है. यह ईंट कहां गई? अब पूरी जांच और जवाबदेही का समय आ गया है.”

Related Posts