पंजाब में रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने गुरुवार 16 अक्टूबर, 2025 को दोपहर गिर/फ्तार कर लिया. यह गि/रफ्ता/री एक हाई प्रोफाइल रिश्व/त मामले से जुड़ी बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रै/प कारोबारी ने डीआईजी पर 5 लाख रुपये रिश्व/त लेने के आ/रोप लगाए थे. पुलिस ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. सूत्रों के अनुसार, डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को चंडीगढ़ से गि/रफ्ता/र किया गया है जिसके बाद पंजाब पुलिस में ह/ड़कं/प मच गया है
कई जिलों में तैनात रह चुके हैं भुल्लर
इससे पहले वे विभिन्न जिलों में SSP रह चुके हैं. पंजाब सरकार की हालिया ट्रांसफर लिस्ट में उनका नाम प्रमुखता से था. रोपड़ रेंज में उनकी तैनाती के दौरान ही कई अवै/ध कार व्यापार के मामले सामने आए थे, जहां चेसिस नंबर बदलकर स्क्रैप गाड़ियां बेची जा रही थीं. सूत्रों का कहना है कि भुल्लर इन मामलों को दबाने के लिए रि/श्व/त लेते थे. गि/रफ्ता/री के बाद सीबीआई ने उनके घर और ऑफिस पर छा/पेमा/री की, जहां से दस्तावेज बरामद हुए.
एक स्क्रैप कारोबारी ने सीबीआई को शिकायत दर्ज कराई थी कि भुल्लर ने उसके अ/वै/ध कार व्यापार को जारी रखने के बदले मासिक रिश्वत की मांग की थी. कारोबारी ने बताया कि DIG ने पहले 2 लाख रुपये की मांग की, लेकिन बाद में इसे 5 लाख तक बढ़ा दिया. सीबीआई ने शिकायत की पुष्टि के बाद एक गुप्त टीम गठित की. ट्रैप में कारोबारी ने पैसे दिए और जैसे ही भुल्लर ने रकम हांसी, सीबीआई के अधिकारी दौड़ पड़े. पूछताछ में भुल्लर ने रिश्वत की बात कबूल की. अब उन पर भ्रष्टा/चार निवारण अधिनियम (PC एक्ट) की धाराओं के तहत मामला दर्ज हो गया है.
पुलिस अधिकारियों पर रिश्वत के दर्जनों केस दर्ज
मिली जानकारी के मुताबित हाल ही में लुधियाना में एक सब-इंस्पेक्टर को 15 हजार रुपये रि/श्व/त लेते हुए गिरफ्तार किया गया था. राज्य में पुलिस अधिकारियों पर रिश्वत के दर्जनों केस चल रहे हैं. राजनीतिक दलों ने इसे गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से केंद्रीय जांच की मांग की है.

