प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन की यात्रा पूरी करने के बाद भारत के लिए रवाना हो गए हैं. जापान में पीएम मोदी ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और चीन में वो शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल हुए.  इस समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया, समिट के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता भी हुई थी, यह वार्ता तियानजिन के होटल रिट्ज कार्लटन में आयोजित की गई थी,जहां दोनों नेता अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद थे। इस दौरान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी मौजूद थे

रुस और भारत में दिखी केमिस्ट्री

बैठक के बाद पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति कई मौके पर एक साथ दिखाई दिए। SCO  समिट में अपने अपने संबोधन के बाद दोनों नेताओं के बीच अलग ही केमिस्ट्री देखने को मिली। दरअसल, एससीओ बैठक से इतर भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक होने थी। इस बैठक के लिए पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति एक ही कार में बैठकर मीटिंग स्थल की तरफ रवाना हुए थे जिसे देख कर लगा कि एक बार फिर दोनो देशों ने साबित कर दिया  कि दोनों देशों के रिश्ते कितने मजबूत हैं।

नरेंद्र मोदी ने SCO की बैठक को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बताया। उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए इसे आतंकवाद का सबसे बुरा रूप बताया। मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद को पिछले चार दशकों से झेल रहा है। पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत में मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीय इस साल दिसंबर में होने वाले 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन से मुलाकात हमेशा यादगार अनुभव रहती है और दोनों नेताओं को कई मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर मिलता है। पीएम ने सवाल उठाया कि कुछ देशों का आतंकवाद को खुला समर्थन कैसे स्वीकार किया जा रहा है?

रूसी राष्ट्रपति ने जताई खुशी

मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में पुतिन ने खुशी जताते हुए कहा कि SCO ग्लोबल साउथ और ईस्ट के देशों को एकजुट करने का मंच है। उन्होंने याद दिलाया कि 21 दिसंबर 2025 को भारत-रूस संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिए 15 साल पूरे हो जाएंगे। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच बहुआयामी रिश्ते हैं और आज की बैठक से इस साझेदारी को और मजबूती मिलेगी। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24

 

 

Related Posts