पंचकूला, 15 मई- उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर, सीपी ग्राम, जनसंवाद, सीएम विंडो व एसएमजीटी की लंबित समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अगली बैठक तक सभी तरह की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की व निर्देश दिए। समाधान शिविर, सीपी ग्राम, जनसंवाद, सीएम विंडो, एसएमजीटी की लंबित शिकायतों की समीक्षा की और सभी विभाग अपनी लंबित समस्याओं का अगली बैठक तक समाधान सुनिश्चित करें।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन सभी समस्याओं की माॅनिटरिंग करते है व वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर से जुडकर उनकी समीक्षा करते है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार व वीरवार को कार्य दिवस के दिन सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसलिए लोग समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याए रखकर उनका त्वरित समाधान करवाए। उपायुक्त ने निर्देश दिए सभी अधिकारी सभी तरह की समस्याओं का समाधान बिना विलंब किए व प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर नगराधीश जागृति, वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी विशाल कौशिक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ सुरेंद्र सिंह, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, एसीपी अजीत सिंह, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, जिला बागवानी विभाग, पुलिस विभाग, नायब तहसीलदार, खेल विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

