साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 28 अगस्त: पंजाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वरका और पंजाब मिल्कफेड ने बड़ा राहत अभियान शुरू किया है।वहीं मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल ने बीते मंगलवार को मोहाली स्थित वरका मिल्क प्लांट से 700 राशन किटों को रवाना किया।चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर मिल्कफेड ने प्रभावित इलाकों में 15 हजार फूड किट भेजने का फैसला लिया है। इन किटों में आटा, चावल, चीनी, दूध पाउडर, पीने का पानी, चाय पत्ती, बिस्कुट, ब्रेड और माचिस जैसी रोज़मर्रा की आवश्यक चीजें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वरका और मिल्कफेड हमेशा संकट और प्राकृतिक आपदा के समय पंजाबी भाइयों के साथ खड़े रहे हैं। “क्योंकि हमारे अधिकतर किसान सदस्य पशुपालक हैं, इसलिए हमारा यह फर्ज़ है कि मुश्किल समय में हम हर संभव मदद करें, मिल्कफेड चेयरमैन ने बताया कि संगठन के पास 10 से अधिक मिल्क प्लांट और पशु-फीड यूनिट हैं और इनकी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स खुद किसान हैं। इसलिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी वरका प्लांट बारी-बारी से सेवा जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और सरकारी हेलीकॉप्टर के माध्यम से खाने-पीने का सामान भी बंटवाया। साथ ही सभी विभागों को बचाव और राहत कार्यों के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें राज लाली गिल (चेयरपर्सन, पंजाब राज्य महिला आयोग), राहुल गुप्ता (MD, मिल्कफेड), हरसुखइंदर सिंह बब्बी बादल, प्रभजोत कौर (चेयरपर्सन, जिला योजना समिति SAS नगर), और वरका डेयरी एवं स्थानीय प्रशासन से जुड़े अनेक पदाधिकारी शामिल रहे

Related Posts