पंचकूला, 11 सितंबर: हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने निर्देश दिए कि माता मनसा देवी मंदिर परिसर को और अधिक स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष सफाई अभियान चलाया जाए ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र व सुखद वातावरण का अनुभव हो। विपुल गोयल आज माता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित कांफ्रेंस हाल में 22 सितंबर से शुरू हो रहे अश्विन नवरात्र मेले के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।इस अवसर पर उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री सतपाल शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा की माता मनसा मंदिर में  देशभर से लाखो लोगो माता के दर्शन के लिए आते है और मंदिर के श्रद्धलुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्ता होनी चाहिए। उन्होंने  मंदिर परिसर में स्वच्छता के सभी  कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए । विपुल गोयल ने कहा  कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चाहते है कि पंचकूला स्लममुक्त हो।

इसके लिए सभी सम्बंधित विभाग सुनिष्चत करे के कही पर भी अवै/ध अतिक्र/मण न हो ,उन्होंने कहा की शहरी स्थानीय निकाय विभाग  द्वारा प्रदेशभर में 24 अगस्त से 11 हफ्ते का स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सडको, भवनों, पार्कों और अन्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता गतिविधि चलाई जा रही है। इसके अलावा आगामी 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाडा प्रदेशभर में आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत भी स्वच्छता की अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि माता मनसा देवी मंदिर  परिसर के चारों ओर साफ सफाई सुनिश्चित की जाए और मंदिर की ओर आने वाली सभी सड़कों की आवश्यकतानुसार  मरम्मत की जाए, जिससे इस धार्मिक स्थल की सुंदरता और बढेगी।

Related Posts