यूपी के मथुरा जिले से एक बडे हादसे की खबर सामने आई है।
यहां वृंदावन में यमुना में 30 श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है
बताया जा रहा है इसमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है.
13 लोगों को यमुना नदी से बाहर निकाल लिया गया है.एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
हादसे के शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना रहने वाले बताए जाते हैं, जो वृदावंन में दर्शन-पूजन के लिए आए थे.
पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया.
हालांकि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया.
एनडीआरफ और एसडीआरफ की टीम मौके पर मौजूद है।
जिसके बाद डूब रहे कई लोगों को बचाया गया. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.
इस हादसे का यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है.


