मोहाली, 14 नवंबर: वर्ल्ड डायबिटीज़ डे के अवसर पर शुक्रवार को मोहाली में एक अनोखी स्वास्थ्य पहल “जियो100साल” की शुरुआत हुई। यह देश का पहला सामुदायिक-आधारित फंक्शनल एजिंग व लांजीविटी  प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य लोगों को अधिक लंबा, मजबूत और स्वस्थ जीवन जीने के लिए सक्षम बनाना है। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को इस मिशन के पहले अम्बेसडर के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे सांसद मलविंदर सिंह कंग, जिन्होंने इस पहल को “भारत के स्वास्थ्य भविष्य को बदल देने वाला राष्ट्रव्यापी आंदोलन” बताया। इस मौके पर  मलविंदर सिंह कंग  ने कहा कि
“जियो100साल एक ऐसे राष्ट्रव्यापी बदलाव की शुरुआत है, जो भारत को और अधिक स्वस्थ व मजबूत बना सकता है।”
भारत लौटा ‘लांजीविटी  एरा’ की ओर –
देश में 140 मिलियन से अधिक सीनियर सिटीज़न (65+) हैं और आने वाले वर्षों में यह संख्या तेजी से बढ़ने वाली है। बढ़ती उम्र के साथ भारत को ऐसे समाधान चाहिए, जो केवल आयु नहीं बल्कि फंक्शनल उम्र को भी बेहतर बनाएं।
“जियो100साल” पहल भारत का पहला वैज्ञानिक मॉडल पेश करती है जो किसी व्यक्ति की फंक्शनल एजिंग को मापता है—
जिसमें शामिल हैं:
•स्ट्रेंथ
•मोबिलिटी
•कॉग्निशन
•मेटाबॉलिक हेल्थ
•मूड
•रोग प्रतिरोध क्षमता
जिनी हेल्थ अब भारत की पहली ऐसी संस्था बन गई है जो फंक्शनल एजिंग को वैज्ञानिक तरीके से मापने की सुविधा देती है—हर तीन महीने और हर जन्मदिन पर। इस मॉडल को जिनी  हेल्थ के फ़ाउंडर-सीईओ गुरजोत नरवाल ने विकसित किया है।
सिर्फ ‘सिक-केयर’ नहीं, बल्कि लंबी और बेहतर जिंदगी की ओर –
कार्यक्रम में बोलते हुए गुरजोत नरवाल ने कहा—
“भारत और दुनिया लांजीविटी युग में प्रवेश कर रही है। 80–90 वर्ष की आयु तक जीना अब सामान्य होता जा रहा है, और कई लोग इससे भी अधिक जी सकते हैं।
लेकिन बिना शक्ति, स्पष्टता, गतिशीलता और आनंद के लंबी उम्र किसी सफलता नहीं—यह कष्ट है।” उन्होंने कहा कि भविष्य के अस्पताल सिर्फ सिक-केयर नहीं, बल्कि स्ट्रेंथ, प्रिवेंशन और लॉन्गेविटी के केंद्र बनेंगे।
“पंजाब भारत की लांजीविटी  रेवोल्यूशन की जन्मस्थली बन सकता है।”
जिनि हेल्थ की बढ़ती स्वास्थ्य सुविधाएँ –
पिछले वर्ष में जिनि  हेल्थ ने अपने  एनएबीएच (NABH) अक्रेडिटेड मल्टी-स्पेशियलिटी सेटअप को और मजबूत किया है।
संस्थान में उपलब्ध हैं—
•आधुनिक आईसीयू
•एडवांस ऑपरेशन थिएटर
•24×7 इमरजेंसी
•चार साल में 50,000+ अपॉइंटमेंट
•20,000+ पंजीकृत मरीज
सेंटर अब एडवांस डायबिटीज़ केयर, एंडोक्राइन सेवाएँ, मेटाबॉलिक रिस्टोरेशन, वाउंड केयर और प्रिवेंटिव एजिंग असेसमेंट भी प्रदान कर रहा है।

Related Posts