कोरोना वायरस की भयानक तस्वीर अभी भी लोगों के ज़हन में है इसको बीते हुए करीब 5 साल हो गए है  लेकिन अब एक और वायरस ने दुनिया में दस्तक दे दी है वो है हंता वायरस । अब अटलांटिक महासागर में डच’एमबी हडियस’ (MV Hondius) क्रूज शिप पर फैले हंता वायरस के कहर ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। इस वायरस से अब तक तीन लोगों की जा/न भी जा चुकी है। ये तीनों ही मौ/ते क्रूज में सवाल रहें लोगो के थे। वहीं इन मौ/तों के बाद WHO ने चेता/वनी भी जारी की ।

बता दें कि, डच’एमबी हडियस’ क्रूज शिप 1 अप्रैल को उशुआइया से 100 से ज्यादा यात्रियों और क्रू सदस्यों को लेकर रवाना हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 6 अप्रैल को क्रूज में सवार लियो शिल्परूर्ड में बुखार, सिरदर्द और पेट खराब होने जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। 11 अप्रैल को जहाज पर ही उनकी मौ/त हो गई। बाद में उनकी पत्नी मिराजम उनका श/व लेकर सेंट हेलेना में जहाज से उतर गईं। हालांकि, जोहान्सबर्ग में रुकने के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं और अगले दिन उनकी भी मौ/त हो गई। इस वायरस संक्रमण के दौरान एक जर्मन यात्री की भी जा/न चली गई।

एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है

WHO के अनुसार हंता वायरस सीमित स्तर पर एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा बहुत कम मामलों में होता है।

WHO ने इस जहाज से जुड़े कई संदिग्ध लोगों के मामलों की जानकारी दी है। जो भी लोग इस क्रूज से अपने अपने देशों के लिए इस क्रूज से उतर चुके है उन यात्रियों और क्रू सदस्यों की पहचान और जांच शुरू कर दी है।

इस वायरस के फैलने के बाद यूरोप, अमेरिका और एशिया के कई देशों में क्वारंटाइन और स्वास्थ्य निगरानी के कदम शुरू कर दिए गए।

भारत में फिलहाल हंता वायरस फैलने जैसी कोई स्थिति नहीं है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है

Related Posts