Mata Vaisho Devi के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। पंजाब में चल रहे Kisan Andolan का प्रभाव न केवल स्थानीय लोगों पर पड़ा है,
बल्कि इसका असर दिल्ली-कटरा रेल मार्ग पर भी देखने को मिल रहा है।
आंदोलन के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है,
जिससे माता के दर्शन के बाद अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।
रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार:
•सोमवार से कटरा-दिल्ली की दोनों वंदे भारत ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
•मंगलवार को कटरा से दिल्ली के बीच चलने वाली स्वराज एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है।
•दिल्ली से कटरा आने वाली स्वराज एक्सप्रेस भी रद्द की गई।
मां भगवती के दर्शनों के लिए देशभर से श्रद्धालु कटरा पहुंचते हैं।
दर्शन के बाद अपने घर लौटने वाले यात्रियों को ट्रेन सेवाएं बाधित होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे यात्रा का खर्च और समय दोनों बढ़ गया है।
पंजाब में एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का असर रेलवे सेवाओं पर सीधा पड़ रहा है।
किसान नेताओं ने रेलवे मार्ग बाधित करने का ऐलान किया था,
जिसका असर अब श्रद्धालुओं की यात्रा पर देखने को मिल रहा है।
माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सलाह है
कि वे अपनी यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
पंजाब में एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का असर रेलवे सेवाओं पर सीधा पड़ रहा है।
किसान नेताओं ने रेलवे मार्ग बाधित करने का ऐलान किया था,
जिसका असर अब श्रद्धालुओं की यात्रा पर देखने को मिल रहा है।


