राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक नया मोड़ सामने आया जिसमें राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन का मुद्दा उठाने अयोध्या गए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है उनकी पत्नी रीना राय ने आरोप लगाया है कि  और परिवार को उनके ठिकाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे अजय राय के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर रीना राय का एक वीडियो बयान साझा किया गया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे पति की आवाज दबाने के लिए भाजपा सरकार किसी भी हद तक गिरने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि पुलिस जीप में ले जाने के बाद अब हमारे सहयोगियों को गलत जानकारियां देकर भटकाया जा रहा है। रीना राय ने कहा कि हमारी लड़ाई चढ़ावा चोरों के खिलाफ जारी रहेगी। अगर मेरे पति को कुछ भी होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी इस अधर्मी भाजपा सरकार की होगी। अजय राय राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन का मुद्दा उठाने अयोध्या गए थे जहां उन्हें अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना भी करनी थी। उन्होंने कहा, कि जब वह अयोध्या के एक होटल में ठहरे थे, तभी उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Related Posts