हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने एक एक सीट पर विजय हासिल की थी, इस दौरान क्रॉस वोटिंग भी हुई और कांग्रेस के 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. क्रॉस वोटिंग में शामिल कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने सीएम नायब सैनी से मुलाकात की है। उनकी इस मुलाकात की दो तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इलियास ने कल रात मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर मुलाकात की है। उनकी इस मुलाकात के कई सियासी कयास लगाए जा रहे है।
MLA इलियास ने CM सैनी को विशेष रूप से मेवात क्षेत्र का दौरा करने का न्योता दिया है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों में मोहम्मद इलियास का भी नाम है, पार्टी की ओर से इन्हें इसको लेकर शोकाज नोटिस भेजकर 7 दिन में जवाब मांगा है। वही अब विधायक इलियास अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता की है उन्होने सरकार से अपनी सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की है।सीएम सैनी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी मांग पूरी कर दी जाएगी।
हाल ही में क्रॉस वोटिंग करने वाले मोहम्मद इजराइल को भी सरकार की ओर से सिक्यारिटी बढ़ाई गई है।

