मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गीडा के विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास और संयुक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता  गोष्ठी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम के आयोजन के लिए आज बुधवार को गोरखपुर आए । इस मौके पर उन्होने अपरा/धियों को चेता/वनी देते हुए कहा कानून से खिलवाड़ करने वालों को पाताल से भी खोज निकाला जाएगा। इस अवसर पर सुरक्षा और सुशासन को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि हमने 2017 में सरकार बनाते  ही अपराध और अप/राधि/यों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करके राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है।

इस दौरान सीएम योगी ने कड़े लहजें में कहा सरकार सबका विकास करेगी और सभी को योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को देगी. लेकिन, अगर किसी ने ‘मनबढ़ई’ करके गरीब के हक को छीनने का प्रयास किया, व्यापारी को धमकाया या बेटी की इज्जत के साथ खेलवाड़ किया तो सरकार उसे कतई नही छोडेंगी। ऐसे अपराधी चाहें पाताल में भी में भी क्यों न छुप जाएं, उन्हें वहां से भी खोजकर निकाल लिया जाएगा.

Related Posts