देश के अधिकांश राज्यों में कल हुई भारी बारिश और तूफान ने भयं/कर तबा/ही मचाई ।

जिसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 मई को संभावित खराब मौसम के मद्देनजर तेज आंधी, बारिश को

लेकर लोगों से स/तर्क और अनावश्यक बाहर ना निकलने की अपील की है

उन्होने कहा मौसम के इस अस्थिर दौर में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

हर नागरिक को अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

खासकर आंधी और बारिश के समय खुले स्थानों पर जाने से बचना बेहद जरूरी है.

उन्होंने लोगों को आगाह किया कि पेड़ों के नीचे खड़े होना

बिजली के खंभों के पास रुकना या खुले मैदान में रहना खतरनाक साबित हो सकता है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की चेता/वनी जारी की है।

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है

Related Posts