चण्डीगढ, 28 जून –  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संत कबीर कुटीर पर आयोजित संत कबीर जयंती के पावन अवसर पर आयोजित संध्या कार्यक्रम में नागरिकों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत कबीर मानव मात्र के सबसे बड़े मार्गदर्शक, सामाजिक चेतना के अग्रदूत और अद्भुत संत हुए हैं, उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करें।

मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि कबीर दास के चरणों में नमन करते हुए प्रदेशवासियों को संत कबीर जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष संत कबीर जयंती राज्य स्तर पर भिवानी में मनाई जायेगी। इस अवसर पर पद्मश्री  प्रहलाद सिंह टिपनिया ने कबीर वाणी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों पहले संत कबीर के समय के भारत की कल्पना करते हैं, तो हमें एक  रूढ़ियों, अंधविश्वासों, जात-पात की दीवारों और बाहरी आडंबरों में जकड़ा हुआ समाज दिखाई देता था। ऐसे समय में, जब समाज वैचारिक अंधकार में डूबा हुआ था, तब काशी की  धरती पर ऐसी महान ज्योति प्रकट हुई, जिसने अपनी वाणी और कर्म के माध्यम से पूरे समाज को राह दिखाई।

Related Posts