हरियाणा के चर्चित IDFC और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े घोटाले को लेकर CBI ने बड़ी कार्यवाही की है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस बैंक से जुड़े करीब 590 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर चंड़ीगढ़ और पंचकूला में सात स्थानों पर 14 मई को छापे/मारी की गई है।
CBI के मुताबित हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच एजेंसी को सौपीं थी, उन्होने आरोप लगाते हुए कहा था कि IDFC और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के कुछ आधिकारियों ने हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर धोखा/धड़ी के जरिए सरकारी धन का गबन किया है।
CBI रडार पर 5 IAS और 1 HCS अधिकारी
सीबीआई ने इन आरोपियों के आवास, ज्वेलर्स के शोरुम और इससे जुडें अन्य निजी संस्थानों पर तलाशी ली। CBI का कहना है कि ये सबूत घोटाले और सरकारी धन के दुरुपयोग से संबंधित हैं। CBI के अनुसार, इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिर/फ्तार किया जा चुका है। एजेंसी कई अहम सुरागों पर काम कर रही है और जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है
इस मामले में CBI ने पांच IAS अधिकारियों के खिलाफ केंद्र सरकार से भ्रष्टा/चार निरोधक अधिनियम की धारा 17-A के तहत जांच की अनुमति मांगी थी, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। तीन अन्य अधिकारियों के संबंध में अनुमति प्रक्रिया अभी लंबित बताई जा रही है। CBI ने कहा है कि मामले की व्यापक और निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा दो/षियों के खिलाफ स/ख्त कार्रवाई की जाएगी।


