पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अकाली दल और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अकाली दल अब उस बीजेपी के साथ हाथ मिलाने को उत्सुक है, जिसके शासन में किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की मौ/त हुई थी। पंजाब के लोग इन मौ/तों को कभी नहीं भूलेंगे और न ही बीजेपी को माफ करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस के पास पंजाब के विकास के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं है। दोनों दलों का मुख्य लक्ष्य सत्ता हासिल करना है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के दौरान कामकाज ठप रहा और भ्रष्टाचार का बोलबाला था, जबकि मौजूदा सरकार ईमानदारी से काम कर रही है।

मान ने कहा कि आज पंजाब के करीब 90 फीसदी घरों को बिजली का बिल शून्य मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों पर न/शे को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे, जबकि उनकी सरकार न/शे की समस्या पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस पंजाब को विकास, रोजगार और बेहतर सुविधाओं के रास्ते पर आगे बढ़ाने पर है।

Related Posts