दिल्ली के पू्र्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को राम मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन पूजन किए.
इस दौरान उन्होने दावा किया कि एफआईआर के जरिए केवल बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है और छोटे लोगों को फसाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या श्री राम मंदिर चंदा घोटाले के मामले में दर्ज की गई FIR महज़ एक दिखावा है. इतने बड़े घोटाले को इतने लंबे समय तक केवल जूनियर कर्मचारी अकेले अंजाम नहीं दे सकते थे. साफ़ है कि इसकी कड़ियां इससे कहीं ऊपर तक जाती हैं. प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पूरा दोष निचले स्तर के कर्मचारियों पर मढ़ा जा रहा है.
आप नेता ने कहा कि ‘हमने भगवान राम से सभी की भलाई, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की.’और मंदिर में हुए इतने बड़े घोटाले को लेकर प्रभु से प्रार्थना कि की जिसने भी य ह पाप किया है आस्था के साथ खिलवाड़ किया है उन्हें भगवान राम कठोर दंड दे। केजरीवाल के साथ आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे.

