गुजरात की स्थानिय अदालत ने आम आदमी पार्टी विधायक चैतर वसावा और उनकी पत्नी को वनकर्मियों से मा/रपी/ट, राजकीय कार्य में बाधा डालने का दो/षी मानते हुए मंगलवार को सात साल की सजा सुनाई गई है।
उनके सात अन्य साथियों को भी इस मामले में दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई है।
इस मामले में वसावा दंपती करीब तीन माह जेल भी रहकर आए थे।
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की अदालत के फैसले को बीजेपी का फैसला कह दिया और ये भी कहा जनता इसका बदला भारतीय जनता पार्टी से लेगी।
उन्होने अदालत के फैसले पर अविश्वास जाहिर किया कि उनके विधायक चैतर वसावा को साजिश करके फंसाया गया है।
वही सरकारी वकील वंदना भट्ट ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए वी हिरपारा ने सभी पर 25 – 25 हजार के जुर्माना भी लगाया है।


