बेंगलुरु में लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया की प्लेन “टेल-स्ट्राइक” की शिकार हो गई ।
एयर इडिंया का फ्लाइट AI2651 दिल्ली से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिग करते समय फ्लाइट का पिछला हिस्सा किसी चीज से टकरा गया
इस घटना के बाद यह फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इस विमान को बेंगलुरु से दिल्ली वापस लौटना था ।
एअर इंडिया के इस विमान में 179 लोग सवार थे. विमान का पिछला हिस्सा अचानक रनवे से टकरा गया।
हालांकि पायलट ने स्थिति को देखते हुए तुरंत संभाल लिया और सुरक्षित लैंडिंग पूरी की.
विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
यात्रियों से भरे इस विमान में पायलट को लैंडिंग के वक्त आगे उड़ रहे दूसरे विमान की वजह से wake turbulence महसूस हुआ
जिसके चलते नियंत्रण प्रभावित हुआ और विमान की टेल रनवे से टकरा गई. विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया.


