आकाश अंबानी ने रखा Jio का एआई रोडमैप
Mumbai
1 min read
0

आकाश अंबानी ने रखा Jio का एआई रोडमैप

June 19, 2026
0

मुंबई, 19 जून 2026:  Jio की अगली बड़ी छलांग AI में होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 49वीं वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डी. अंबानी ने कहा कि भारत को बाहर बने एआई का केवल उपभोक्ता नहीं बने रहना चाहिए। भारत को एआई का निर्माता और ग्लोबल

Continue Reading
5000 एकड़ में बन रहा धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स
Mumbai
1 min read
0

5000 एकड़ में बन रहा धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स

May 29, 2026
0

मुंबई, 29 मई, 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज का जामनगर स्थित ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट अब जमीन पर उतरने लगा है। कंपनी ने अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स से हाई-एफिशिएंसी सोलर मॉड्यूल की पहली 200 मेगावाट क्षमता की खेप डिलिवर की जा चुकी है । कंपनी

Continue Reading
रिलायंस ने कीं 1लाख से ज्यादा नई भर्तियां
Mumbai
1 min read
0

रिलायंस ने कीं 1लाख से ज्यादा नई भर्तियां

May 28, 2026
0

मुंबई, 28 मई, 2026: रिलायंस ग्रुप ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1 लाख से ज्यादा नई भर्तियां कीं। कंपनी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2026 तक रिलायंस के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 4,19,911 हो गई। इस दौरान कंपनी ने AI, डेटा साइंस, ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में नई प्रतिभाओं को जोड़ने पर खास ध्यान दिया। रिलायंस के मुताबिक यह भर्ती कंपनी के उस बदलाव को दिखाती है, जिसके तहत वह खुद को AI-फर्स्ट और डीप-टेक कंपनी के रूप में आगे बढ़ा रही है। रोजगार के मोर्चे पर कंपनी की अगली बड़ी उम्मीद ग्रीन एनर्जी कारोबार से है। जामनगर में बन रहा धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स अर्थव्यवस्था में 2 लाख से ज्यादा ग्रीन जॉब्स पैदा करने की क्षमता रखता है। कंपनी सिर्फ नौकरियां देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अपने कर्मचारियों पर बड़ा निवेश भी करती है। रिपोर्ट के मुताबिक FY26 में रिलायंस ने कर्मचारियों पर ₹30,318 करोड़ खर्च किए, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹28,559 करोड़ से 6.2 प्रतिशत अधिक है। इसी दौरान कंपनी को लगातार छठे वर्ष ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का तमगा भी मिला। रिलायंस को ब्रैंडन हॉल ग्रुप HCM एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2024 और ग्रेट मैनेजर इंस्टीट्यूट की ओर से भारत की शीर्ष लीडरशिप फैक्ट्रीज में भी जगह मिली। महिला भागीदारी के मोर्चे पर भी रिलायंस ने प्रगति दर्ज की। FY26 में समूह में नेतृत्व पदों पर महिलाओं की हिस्सेदारी 14.7 प्रतिशत रही, जबकि कमाई से सीधे जुड़े कामों में यह हिस्सेदारी 30.6 प्रतिशत रही। जियो ने 11 भाषाओं में काम करने वाला AI-आधारित भर्ती प्लेटफॉर्म भी इस्तेमाल किया, जिसका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष बनाना है। कंपनी के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी कार्यक्रम को FY26 में 53,900 रजिस्ट्रेशन मिले, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों के उम्मीदवारों तक पहुंच बढ़ी।

Continue Reading
अनंत अंबानी ने केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण के लिए 18 करोड़ का दान दिया
Mumbai
0 min read
0

अनंत अंबानी ने केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण के लिए 18 करोड़ का दान दिया

April 8, 2026
0

मुंबई, 7 अप्रैल, 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायूर मंदिर की यात्रा के दौरान मंदिर संरक्षण और पशु कल्याण से जुड़ी कई पहलों की घोषणा की। उन्होंने दोनों मंदिरों को कुल ₹6 करोड़ का दान दिया और राजराजेश्वरम मंदिर के व्यापक जीर्णोद्धार के लिए ₹12 करोड़ देने की प्रतिबद्धता जताई। अनंत अंबानी ने उत्तर केरल के कन्नूर जिले के तलिपरंबा शहर में स्थित प्राचीन राजराजेश्वरम मंदिर को ₹3 करोड़ का दान दिया। मंदिर के व्यापक जीर्णोद्धार के लिए वे अतिरिक्त ₹12 करोड़ दान देंगे। इस योजना में मंदिर के ऐतिहासिक ईस्ट गोपुरम का पुनर्निर्माण भी शामिल है, जो लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे और पार्किंग व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। अनंत अंबानी ने मंदिर ट्रस्ट को ₹3 करोड़ का दान दिया इसके बाद अनंत अंबानी ने मध्य केरल के त्रिशूर जिले में स्थित प्रसिद्ध गुरुवायूर मंदिर में दर्शन किए और मंदिर ट्रस्ट को ₹3 करोड़ का दान दिया। उन्होंने मंदिर परंपराओं से जुड़े हाथियों के कल्याण के लिए अस्पताल, बिना जंजीर वाले आश्रय और आधुनिक देखभाल सुविधाएं विकसित करने की पहल को भी समर्थन देने की बात कही। मौके पर मंदिर प्रशासन ने पारंपरिक सम्मान के साथ उनका स्वागत किया। दोनों मंदिरों के देवस्वम बोर्ड के अधिकारी और पुजारी इस अवसर पर उपस्थित रहे इस अवसर पर अनंत अंबानी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराएं केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि समाज, प्रकृति और करुणा को जोड़ने वाली जीवंत संस्थाएं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस विरासत को सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

Continue Reading
संकट के बीच घरेलू ईंधन की आपूर्ति नहीं रुकने देगी “रिलायंस”
Mumbai
1 min read
0

संकट के बीच घरेलू ईंधन की आपूर्ति नहीं रुकने देगी “रिलायंस”

March 11, 2026
0

मुंबई, 10 मार्च 2026: वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता के समय, भारतीय घरों के लिए आवश्यक ईंधन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में रिलायंस इंडस्ट्रीज सक्रिय कदम उठा रही है और सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, जामनगर में  रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स से एलपीजी उत्पादन को अधिकतम करने

Continue Reading
शिक्षा,स्वास्थ्य और कृषि के लिए जामनगर में AI प्लेटफॉर्म लॉन्च..मुकेशअंबानी 
दिल्ली
1 min read
0

शिक्षा,स्वास्थ्य और कृषि के लिए जामनगर में AI प्लेटफॉर्म लॉन्च..मुकेशअंबानी 

February 19, 2026
0

नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में ऐलान किया कि जिस तरह जियो ने देश में डेटा सस्ता किया, उसी तरह अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी आम भारतीय तक किफायती दरों पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि “भारत इंटेलिजेंस किराये पर नहीं ले सकता” और जियो देश को इंटरनेट युग के बाद अब “इंटेलिजेंस एरा” से जोड़ेगा। इस दिशा में जियो और रिलायंस इंड्स्ट्रीज अगले सात वर्षों में ₹10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे। अंबानी ने कहा कि यह निवेश भारत में मजबूत AI ढांचा खड़ा करने और आने वाले दशकों के लिए आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाएगा। कंपनी जामनगर में चरणबद्ध तरीके से मल्टी-गीगावॉट AI-रेडी डेटा सेंटर पार्क विकसित कर रही है। 2026 के अंत तक 120 मेगावॉट क्षमता शुरू करने का लक्ष्य है, जिसे आगे गीगावॉट स्तर तक बढ़ाया जाएगा। यह पूरा ढांचा ग्रीन एनर्जी पर आधारित होगा। साथ ही जियो अपने नेटवर्क के जरिए देशभर में ऐसी कंप्यूट क्षमता उपलब्ध कराएगा, जिससे AI सेवाएं कम लागत और तेज़ गति से लोगों, दुकानों, स्कूलों, अस्पतालों और खेतों तक पहुंच सकें। मुकेश अंबानी ने विश्वास जताया कि भारत 21वीं सदी में अग्रणी AI शक्ति बन सकता है, बशर्ते तकनीक सुलभ, किफायती और देश की जरूरतों के अनुरूप विकसित की जाए। जियो की इन घोषणाओं से संकेत मिलता है कि कनेक्टिविटी के बाद अब कंपनी AI को अगला राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Continue Reading
RCPL ने ऑस्ट्रेलिया की गुडनेस ग्रुप (GGG) में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी
Bengaluru बिज़नेस
1 min read
0

RCPL ने ऑस्ट्रेलिया की गुडनेस ग्रुप (GGG) में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी

February 7, 2026
0

बेंगलुरु, 7 फरवरी: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने ऑस्ट्रेलिया के पॉपुलर ‘बेटर-फॉर-यू’ बेवरेज बिजनेस गुडनेस ग्रुप ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड (GGG) में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। इस सौदे के साथ कंपनी ने ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता बाजार में प्रवेश के साथ अपने वैश्विक विस्तार की दिशा

Continue Reading
S&P ने रिलायंस की रेटिंग बढ़ाकर A- की; जियो और रिटेल बने नए ग्रोथ इंजन
दिल्ली बिज़नेस
1 min read
0

S&P ने रिलायंस की रेटिंग बढ़ाकर A- की; जियो और रिटेल बने नए ग्रोथ इंजन

December 5, 2025
0

नई दिल्ली, 05 दिसंबर 2025: स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (S&P Global Ratings) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग ‘BBB+’ से बढ़ाकर ‘A-’ कर दी है और आउटलुक स्टेबल रखा है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, उपभोक्ता आधारित कारोबार खासतौर पर डिजिटल सर्विसेज और रिटेल से लगातार मजबूत होता कैश फ्लो

Continue Reading