NEET-JEE में रिकॉर्ड सफलता, 300 प्रिंसिपलों का सम्मान
पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया, जिनके विद्यार्थियों ने JEE (Main), JEE (Advanced) और NEET-UG 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। मोहाली क्लब में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पूर्व दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रिंसिपलों को सम्मानित किया।



