कुरुक्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की योजना: डॉ. अरविंद शर्मा
हरियाणा के सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री Dr. Arvind Sharma ने कहा कि कुरुक्षेत्र और इसके आसपास के जिलों को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा। महाभारत काल से जुड़े ऐतिहासिक स्थल, जिनका महत्व धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से भी अत्यधिक है, अब योजनाबद्ध तरीके से विकसित किए जाएंगे।



