met gala 2026 में ईशा अंबानी का आम लुक छाया
मेट गाला 2026 इवेंट इस साल भी न्यूयॉर्क में आयोजित हुआ. फैशन इंडस्ट्री में Met Gala सबसे बड़ा इवेंट होता है. इसमें बड़े बड़े सितारे थीम के अनुसार अनोखे ड्रेस और फैशन को दिखाते हैं। इसमें अनोखे फैशन देखने को मिले. लेकिन ईशा अंबानी ने अपने अनोखे आम वाले लुक
स्केल को वैल्यू में बदलेगा रिलायंस रिटेल : ईशा अंबानी
मुंबई, 24 अप्रैल, 2026: रिलायंस रिटेल अब अपने अगले ग्रोथ फेज में AI आधारित मर्चेंडाइजिंग और बेहतर प्राइसिंग पर फोकस रखेगा, ताकि अपने बड़े नेटवर्क से ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाया जा सके । कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा, “FY27 में हमारा ध्यान इस बड़े नेटवर्क के ज़रिए ग्राहकों को ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पहुंचाने पर रहेगा – AI आधारित मर्चेंडाइजिंग, बेहतर प्राइसिंग और मजबूत निष्पादन के जरिए हम ये करने की कोशिश करेंगे।” FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹3.70 लाख करोड़ के पार रहा और EBITDA ₹27,000 करोड़ से अधिक रहा। रिलायंस रिटेल ने 38.7 करोड़ ग्राहकों को 193 करोड़ ट्रांजैक्शंस के जरिए सेवा दी। कंपनी का स्टोर नेटवर्क 20,000 के पार पहुंच गया है, जबकि जियोमार्ट जैसे प्लेटफॉर्म इस नेटवर्क को डिजिटल और हाइपरलोकल डिलीवरी से जोड़ रहे हैं। जियोमार्ट के हाइपरलोकल कॉमर्स में तेज बढ़त दर्ज की गई है। चौथी तिमाही में जियोमार्ट के औसत दैनिक ऑर्डर तिमाही आधार पर 29% और सालाना आधार पर 300% से ज्यादा बढ़े। जियोमार्ट अब 5,100+ पिन कोड और 1,200+ शहरों में सेवाएं दे रहा है, जिसे 3,100 से ज्यादा स्टोर्स का नेटवर्क सपोर्ट कर रहा है।
अंबानी परिवार ने बताई रिलायंस की ग्रोथ स्टोरी
मुकेश डी. अंबानी, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड “वित्त वर्ष FY2025-26 के दौरान हमने वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना किया, अंतरराष्ट्रीय तनाव, ऊर्जा क़ीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक व्यापार के बदलते पैटर्न। इनकी वजह से दुनियाभर के कारोबार प्रभावित हुए। इसके बावजूद भारत ने अपनी आर्थिक रफ़्तार बनाए रखी और रिलायंस भी इस दौर में मज़बूती से आगे बढ़ता रहा। हमारे विविध बिज़नेस पोर्टफोलियो और मजबूत घरेलू फ़ोकस ने हमें इस अनिश्चित माहौल में संतुलन बनाए रखने में मदद की। जियो लगातार भारत के डिजिटल परिदृश्य को बदल रहा है। मुझे खुशी है कि हम जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यह एक मील के पत्थर की तरह होगा और भारत के डिजिटल भविष्य में उसकी भूमिका को और पुष्ट करेगा। पूरे साल में 19% की मजबूत EBITDA ग्रोथ- मोबाइल सेवाओं, होम ब्रॉडबैंड और एंटरप्राइज सर्विसेज़ में लगातार बढ़ती मांग की वजह से आई है। ——————————————————————————————————————————— आकाश अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस जियो इंफ़ोकॉम “जियो ने भारत को इंटरनेट युग से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। आज 52 करोड़ 40 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ यह इंटेलिजेंस युग का डिजिटल गेटवे बनने की स्थिति में है। जियो की आधुनिक कनेक्टिविटी और ‘एज कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर’ इसे वह प्रमुख माध्यम बनाते हैं, जिसके जरिए AI सेवाएं देश के उपभोक्ताओं, घरों और व्यवसायों तक पहुंचेंगी। आने वाले कई वर्षों के लिए जियो की ये ताकत, इस इंडस्ट्री-लीडिंग ग्रोथ को बरक़रार रखेगी।” ——————————————————————————————————————————————- ईशा एम. अंबानी, एग्ज़ेकेटिव डायरेक्टर, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड “FY26 रिलायंस रिटेल के लिए बड़े पैमाने पर ग्रोथ का साल रहा। हमारा रेवेन्यू ₹3.70 लाख करोड़ को पार कर गया, EBITDA ₹27,000 करोड़ से ऊपर पहुंचा और हमने 1.93 अरब ट्रांजैक्शंस के जरिए 38 करोड़ 70 लाख रजिस्टर्ड ग्राहकों को सेवाएं दी। यह भारत के सबसे बड़े रिटेल नेटवर्क की ताकत दिखाता है। इस साल सबसे बड़ा बदलाव स्ट्रक्चरल रहा। हाइपर-लोकल कॉमर्स के ऑर्डर सालाना आधार पर चार गुना से ज्यादा बढ़े। हम किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन – तीनों में भारत का सबसे बड़ा हाइपर-लोकल डिलीवरी नेटवर्क चला रहे हैं, जो 1,200 से ज्यादा शहरों और 5,100+ पिन कोड में फैले 3,100+ स्टोर्स से संचालित होता है। यह एक पूरी तरह भारतीय मॉडल है, जो रिलायंस के स्केल के दम पर बना है।
ईशा अंबानी: “सुरक्षित माहौल में ही बच्चे आगे बढ़ते हैं”
मुंबई, 10 फरवरी 2026: रिलायंस फाउंडेशन के ‘बिल्डिंग फ्लोरिशिंग फ्यूचर्स’ सम्मेलन में शिक्षा के शुरुआती वर्षों को, बच्चों के समग्र विकास के लिए सबसे अहम बताया गया है । सम्मेलन पर बात करते हुए रिलायंस फाउंडेशन की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि शिक्षा तभी प्रभावी होती है, जब वह बच्चों की
ESA डे पर बच्चों ने हैमलीज़ वंडरलैंड में शिक्षा और मनोरंजन का अनुभव किया
मुंबई, 23 दिसंबर 2025: रिलायंस फाउंडेशन के वार्षिक एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल (ESA) डे के अवसर पर मुंबई भर से आए 680 से अधिक बच्चों ने हैमलीज़ वंडरलैंड में मनोरंजन और सीख से भरपूर एक विशेष दिन का अनुभव किया। सरकारी, सहायता प्राप्त स्कूलों और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों से


