जालंधर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 7 महीने में 1,440 गिरफ्तार
जालंधर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, पिछले 7 महीनों में जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1,201 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 1,440 लोगों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


