हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में देश के कई बड़े निवेशकों और उद्योगपतियों ने हरियाणा को उद्योग और निवेश के लिए बेहतर राज्य बताया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निवेशकों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस कर उनकी जरूरतों और सुझावों पर चर्चा की।

बैठक में निवेशकों ने हरियाणा की उद्योग हितैषी नीतियों, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, प्लग एंड प्ले मॉडल और निवेश प्रोत्साहनों की सराहना की। उद्योग जगत का कहना है कि बेहतर बुनियादी ढांचा और कारोबार के लिए आसान प्रक्रियाएं हरियाणा को निवेश के लिए आकर्षक बना रही हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार नए निवेश के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने और राज्य की औद्योगिक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर काम कर रही है। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उनकी जरूरतों को समझकर नीतियों में जरूरी सुधार किए जाएंगे।

डिफेंस सेक्टर पर भी बड़ा फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि डिफेंस सेक्टर के लिए जल्द नई नीति लाई जाएगी। इसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों और निवेश को हरियाणा में बढ़ावा देना है। सरकार चाहती है कि नई नीति के जरिए राज्य में आधुनिक उद्योग, तकनीक और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

Highlights

  • मुंबई में निवेशकों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस
  • उद्योग जगत ने हरियाणा की नीतियों की सराहना की
  • डिफेंस सेक्टर के लिए जल्द नई नीति
  • प्लग एंड प्ले मॉडल और निवेश प्रोत्साहन पर जोर
  • रोजगार और औद्योगिक विकास बढ़ाने की तैयारी

Related Posts