देशभर में बकरीद गुरुवार को मनाई जाएगी.जिसको लेकर छुट्टी की भी घोषणा कर दी गई है। वही इस त्योहार को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने कड़े निर्देश भी जारी कर दिये है उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ चेता/वनी देते हुए कहा कि सड़कों पर बैठकर नमाज न पढ़ी जाए. खुले में कु/र्बानी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किये गए हैं. ऐसे में हर जिले, हर संवेदनशील इलाके पर प्रशासन कड़ी निगरानी कर रहा है, ताकि किसी भी तरह की अराजकता को होने से पहले ही रोका जा सके. चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात किए गये है। संवेद/नशी/ल इलाकों में कही कही तो फ्लैग मार्च भी पुलिस ने निकाला है साथ ही फेसबुक, व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं है।

लखनऊ में PAC और RRF का फ्लैग मार्च

लोगो मे सुरक्षा का भाव और जागरूक रहने के लिए राजधानी लखनऊ के पश्चिमी इलाके में पुलिस के अधिकारियो नें स्थानीय पुलिस, PAC बल और RRF फ़ोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया.

ग्रेटर नोएडा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बकरीद को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। नोएडा में पार्कों और मस्जिदों के पास भी पुलिस कड़ी निगरानी कर रही है।

वाराणसी में पुलिस की चेतावनी न हो प्रति/बंधित पशुओं की कु/र्बानी 

वाराणसी में पुलिस ने पैदल गश्त के साथ ही चेतवानी दी की न ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी होगी और न ही सार्वजनिक स्थल पर नमाज पढ़ी जाएगी.. पुलिस के साफ निर्देश हैं कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी दी, तो सख्‍त सजा भुगतनी पड़ सकती है.CCTV कैमरों से भी इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

कानपुर में आपसी सौहार्द बनाए रखनें की अपील

कानपुर शहर की सड़कों पर भी पुलिस और ‘रैपिड एक्शन फोर्स’ ने फ्लैग मार्च निकाला. संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों के पास गश्त लगा कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा. अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और धर्मगुरुओं से मिल कर अपील की है कि त्योहार को उसकी रवायत और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए.

Related Posts