केरल में आज ईडी अधिकारियों पर CPI कार्यकर्तांओं ने जमकर हंगामा किया। कन्नूर में पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन के रेजिडेंस पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी खत्म होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को गेट पर रोक लिया और उनके गाड़ियों पर जमकर ईट पत्थर फेंकने शुरु कर दिये । बतादें केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी .
दरअसल, उनकी बेटी वीना टी पर कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) से अवै/ध लेनदेन के आरोप लगे हैं. SFIO के मुताबिक, वीना और उनकी फर्म ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ ने CMRL से 2.73 करोड़ रुपये लिए हैं जबकि इसके बदले में उन्होंने कोई आईटी सर्विस नहीं दी ।SFIO ने कहा कि दोनों संस्थाओं के बीच एक औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, लेकिन जो भुगतान किया गया वो अवैध और गलत था।
वही मंगलवार को केरल हाईकोर्ट ने CMRL के तरफ से पेश की याचिका खारिज कर दी थी। जिसमें कंपनी ने ईडी की जांच रद्द करने की मांग की थी। पिनाराई विजयन की बेटी टी वीणा Exalogic Solutions (एक्सालॉजिक सोल्यूशन्स) की ओनर हैं. इस कंपनी में चल रही कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच के लिए ये छापेमारी की गई है. केरल स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की CMRL में 13.4 फीसदी हिस्सेदारी है. .
कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ईडी अधिकारियों से सवाल पूछने लगे और गेट के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया. स्थिति को संभालने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थानीय पदाधिकारी समर्थकों को शांत कराने में जुटे रहे. काफी देर तक अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की जैसे हालात बने रहे, जिसके बाद अधिकारियों को बाहर निकालने की कोशिश की।


