फरवरी महीने में ईरान और इजरायल-अमेरिका की जंग शुरू होने के बाद से ही पेट्रोल डीजल और LPG के दाम तेजी से बढ़ रहें है
वही पाकिस्तान में आज पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है।
शुक्रवार को पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 6 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में 6.80 रुपए की कटौती की है।
ईरान पर अमेरिका ईजरायल जंग शुरु होने के बाद पाकिस्तानी सरकार ने 6 मार्च को पेट्रोल डीजल की कीमतों मे रिकॉर्ड तोड़ उछाल कर 55 रुपए की बढ़ोतरी की थी
इसके बाद कल शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 6 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 6.80 रुपये की कटौती की ।
नए नोटिफिकेशन के बाद पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपये प्रति लीटर और HSD की कीमत 402.78 रुपये हो गई है.


