CJP यानि कॉकरोज जनता पार्टी के नाम से अब फ्रॉड शुरु हो गया है और इससे कई लोगों के खाते भी खाली हो रहें है ।बस आप को सतर्कता के साथ इस नाम से आए किसी भी लिंक को क्लिंक नही करना है इसको लेकर लुधियाना पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक विडियो शेयर किया है
42 सेंकेंड के इस विडियों में बताया गया है साइबर ठग लोगों को उनके वॉट्सऐप पर एक मैसेज भेज कर कॉकरोज जनता पार्टी ज्वॉइन करने को कहा जाता है और नीचे एक लिंक दिया होता है ये लिंक एक फिशिंग लिंक होता है जैसे ही कोई व्यक्ति इस लिंक को क्लिंक करता है पीडित व्यक्ति का फोन हैक हो जाता है जिसमें सारे बैंक ऑकाउंट के डिटेल पासवर्ड स्कैमर के पास आ जाता है और इस डेटा का इस्तेमाल करके ठग पीडित के बैंक का सारा पैसा ट्रांसफर कर लेते है और इसके साथ ही वो पीडित के बैक खाते का इस्तेमाल करके लाखों रुपए का लोन भी ले सकते है।
लुधियाना पुलिस ने अपील की है इस तरह के किसी भी लिंक को क्लिक ना करें नही तो आप के साथ फ्रॉड हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति के साथ इस तरह के काम हो चुके है तो उसे तुरंत साइबर हेल्पलाइंन 1930 पर डॉयल करें।


