पंचकूला, 5 मई- नगर निगम चुनाव 2026 को पारदर्शी व शांतिपूर्ण करवाने के लिए प्रदेश चुनावी खर्च के नोडल अधिकारी आशुतोष रंजन ने आज न्यू मिनी सचिवालय सेक्टर-1 में चुनावी खर्च के निरीक्षण को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उनके साथ डीईटीसी सैल्ज व खर्च पर्यवेक्षक पंचकूला हरवीर सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। प्रदेश चुनावी खर्च नोडल अधिकारी आशुतोष रंजन ने जिले के विभिन्न उम्मीदवारों के चुनावी खर्चों का रेंडमाइजेशन निरीक्षण किया।
उन्होंने एसओ, एओ व जिला नोडल अधिकारी चुनावी खर्च को सभी उम्मीदवारों के खर्चों को गहनता से जांच व माॅनिटर करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि सभी उम्मीदवारों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालना करना चाहिए। उन्होंने जिला की चुनावी खर्च टीम को निर्देश दिए कि सभी उम्मीदवारों के खर्चों को बारिकी से जांचे व रजिस्टर में अच्छे से चैक कर एंट्री मैंटेन करें। इसके अलावा आशुतोष रंजन ने जिले के बार्डर, नाकों का भी निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को चुनावी खर्च से संबंधित उचित दिशा निर्देश दिए।
डीईटीसी (सैल्ज) हरवीर सिंह चौहान ने प्रदेश चुनावी खर्च नोडल अधिकारी को अवगत करवाया कि चुनावी निगरानी के लिए 3 एसओ और एओ के नेतृत्व में 4 टीमें बनाई गई हैं जो लगातार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खर्च का बारिकी से निरीक्षण कर रजिस्टर मेंटेन करती है। प्रदेश चुनावी खर्च नोडल अधिकारी आशुतोष रंजन ने इसके उपरांत डीईटीसी (आबकारी) नील रतन को नगर निगम चुनाव 2026 में अवै/ध शरा/ब का प्रयोग न हो एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो इस पर विशेष ध्यान देने को कहा ।


