पंचकुला में 29 अप्रैल 2026 को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) द्वारा सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी वालिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली (सोनू) सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे।

इस दौरान संगठन को मजबूत करने, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी वालिया ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Posts