हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान  क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अपने पांच विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

इनमें शैली चौधरी, रेनू वाला, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और जरनैल सिंह शामिल हैं।

पार्टी नेतृत्व ने अनुशासन तोड़ने और पार्टी लाइन के खिलाफ मतदान को गंभीर अनुशासनहीनता माना है।

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा कांग्रेस की अनुशासन समिति और कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठकों में इन विधायकों पर कार्रवाई की सिफारिश की थी,

जिसके बाद मामला केंद्रीय अनुशासन समिति को भेजा गया।

ए. के. एंथोनी की अध्यक्षता वाली समिति ने राज्य नेतृत्व की सिफारिश को मंजूरी देते हुए निलंबन का फैसला लिया।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि संगठनात्मक अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इस घटनाक्रम के बाद हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Related Posts