वैसाखी के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का एक भव्य नज़ारा देखने को मिल रहा है। पूरे भारत से हजारों सिख श्रद्धालु पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। शुक्रवार सुबह अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते करीब 2840 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा में पंजाब हरियाणा दिल्ली के से भी कई श्रद्दालु जत्थे के साथ रवाना हुए। श्रद्धालु 19 अप्रैल को भारत लौटेंगे।श्रद्दालु 10 दिनों की धार्मिक यात्रा करेगे औऱ फिर खुशी खुशी वापस लौटेगें।

इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यानी SGPC कर रही है, जिसकी ओर से 1763 श्रद्धालु विशेष रूप से शामिल हुए हैं। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों से भी श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बने हैं।

SGPC सदस्य सुरजीत सिंह तुगलवाल के नेतृत्व में यह जत्था पाकिस्तान में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों—गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में मत्था टेकेगा और मुख्य समागम में भाग लेगा।

हालांकि, इस यात्रा में कुछ श्रद्धालुओं को निराशा भी हाथ लगी है। कुल 1795 पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 1763 को ही मंजूरी मिली, जबकि 32 आवेदन खारिज कर दिए गए।

इसके बावजूद श्रद्धालुओं में अपार उत्साह है और वे इस पावन अवसर को पूरे श्रद्धा भाव से मना रहे हैं।

Related Posts