CM मान ने आज टाटा स्टील के अत्याधुनिक इको फ्रेंडली ग्रीन स्टील प्लांट का उद्धाटन किया ।

बतादें टाटा ने हाईटेक वैली में देश का पहला ग्रीन स्टील प्लांट तैयार कर लिया है,

जिसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

करीब 3,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्लांट का क्षेत्रफल 115 एकड़ है

और इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 0.75 मिलियन टन (लगभग 7 लाख 50 हजार टन) है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मान ने कहा पंजाब की धरती पर चाहे कोई रेहड़ी लगाएं, चाहे स्टील का प्लांट यहां किसी को घाटा नही होता  है।

यह गुरुओं की धऱती है। उन्होने कहा पंजाब अब पहला ग्रीन स्टील बनाने वाला राज्य बन गया है।

लोग जेब के अमीर बहुत होते है लेकिन दिल के अमीर नही होते है

जबकि जेब दिल के ऊपर होती है लेकिन टाटा के चेयरपर्सन दोनो के अमीर है ।

Related Posts